नल-जल योजना में हुई अनियमितता, लोग पानी के लिए परेशानः भानु

पानी-बिजली संकट पर भाजपा ने किया ‘घड़ा फोड़’ प्रदर्शन

पानी-बिजली संकट पर भाजपा ने किया ‘घड़ा फोड़’ प्रदर्शन प्रतिनिधि, गढ़वा जिले में भीषण गर्मी के बीच गहराते जल संकट और चरमरायी बिजली व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर ‘घड़ा फोड़’ कर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरोध में नारे लगाये और समस्याओं के समाधान की मांग की. प्रर्दशन के बाद जिलाध्यक्ष ने डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में शामिल पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कहा कि गढ़वा जिला पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में 10 हजार से अधिक चापाकल खराब पड़े हैं और जल-नल योजना के नाम पर करोड़ों रुपये की अनियमितता हुई है. सड़कों पर खड़ी पानी की टंकियां केवल दिखावा बनकर रह गयी हैं और जनता को पानी नहीं मिल रहा. बहू-बेटियों को चिलचिलाती धूप में पानी के लिए लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है. मौके पर विनय चौबे, उमेश कश्यप, अरविंद तूफानी, ओमप्रकाश केसरी, राजीव रंजन तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, मनोज सिंह, रघुराज पांडे, मुन्ना तिवारी, विनोद चंद्रवंशी, मुरली श्याम सोनी आदि उपस्थित थे. जिले में चरम पर है प्रशासनिक संवेदनहीनताः सत्येंद्रनाथ गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि जिले में प्रशासनिक संवेदनहीनता चरम पर है. उन्होंने आरोप लगाया कि पांच साल तक पेयजल मंत्री रहने के बाद भी मिथिलेश ठाकुर गढ़वा में पानी संकट दूर नहीं कर सके. सिर्फ लूट के अलावा जिले में कुछ भी नहीं हुआ. भीषण गर्मी में बिजली की कटौती और पानी की किल्लत ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सरकार केवल कागजों पर विकास दिखा रही है, जबकि धरातल पर लोग प्यासे मर रहे हैं. व्यवस्था नहीं सुधरी, तो होगा उग्र आंदोलन : जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल शुरुआत है. जब तक हर घर तक पानी और हर गांव तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होती, तब तक भाजपा सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी. उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पार्टी उग्र आंदोलन करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >