कॉफी विद एसडीएम में आज थोक वस्त्र विक्रेताओं से संवाद

कॉफी विद एसडीएम में आज थोक वस्त्र विक्रेताओं से संवाद

गढ़वा. सदर एसडीएम संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम के विशेष सत्र में रविवार को अनुमंडल क्षेत्र के थोक वस्त्र विक्रेताओं व वस्त्र विक्रेता संघ के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जायेगा. एसडीएम ने बताया कि उक्त नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम के 50 सप्ताह पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस बार एक अतिरिक्त विशेष संवाद व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. यह विशेष कार्यक्रम हर बुधवार को आयोजित होने वाले नियमित कॉफ़ी विद एसडीएम के अतिरिक्त है, जिसमें विशेष आमंत्रित वर्ग के रूप में अनुमंडल क्षेत्र के थोक वस्त्र विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया है. एसडीएम संजय कुमार ने गढ़वा वस्त्र विक्रेता संघ के पदाधिकारियों एवं उसके सदस्यों व स्वतंत्र रूप से रेडीमेड कपड़े का व्यवसाय करने वालों से संवाद कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है. कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से सदर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >