संदिग्ध मोबाइल आने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें दुकानदार: एसडीएम

कॉफी विद एसडीएम. मोबाइल दुकानदारों और तकनीशियनों से एसडीएम ने किया संवाद

कॉफी विद एसडीएम. मोबाइल दुकानदारों और तकनीशियनों से एसडीएम ने किया संवाद प्रतिनिधि, गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने साप्ताहिक कॉफी विद एसडीएम कार्यक्रम में बुधवार को गढ़वा के मोबाइल विक्रेताओं व मोबाइल रिपेयरिंग कार्य से जुड़े व्यवसायियों के संवाद किया. कार्यक्रम का उद्देश्य मोबाइल बाजार में पारदर्शिता बढ़ाना, मोबाइल दुकानदारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा करना था. बैठक में एसडीएम ने कहा कि मोबाइल विक्रेता व तकनीशियन डिजिटल दौर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उनके कार्य का प्रभाव समाज के व्यापक हितों से जुड़ा है, जिस कारण प्रशासन व व्यवसायियों के बीच सहयोग अत्यंत आवश्यक है. एसडीएम ने कहा कि यह कार्य अत्यंत जिम्मेदारी भरा है. बैठक में एसडीएम की ओर से निर्देश दिया गया कि मोबाइल की खरीद-बिक्री व मरम्मती के दौरान यथा संभव बिल व पहचान पत्र का उपयोग किया जाये. विशेष रूप से सेकेंड हैंड मोबाइल के मामलों में आइएमइआइ नंबर व ग्राहक का विवरण रजिस्टर में अंकित करने और समुचित पहचान प्रक्रिया अपनाने पर बल दिया गया. इस दौरान एसडीएम ने दुकानदारों को संदिग्ध मोबाइल के संबंध में स्थानीय प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आइएमइआइ टैंपरिंग दंडनीय है, जिस कारण इससे बचें. कार्यक्रम में मोबाइल व्यवसायी नित्यानंद शुक्ला, विवेक कुमार कश्यप, धीरज साहू, राकेश कुमार, अरुण कुमार कुशवाहा, श्रेयांश जायसवाल, यश केसरी, अनमोल कश्यप, सौरभ कश्यप, उपेंद्र कुशवाहा, सुगंध प्रजापति, नमित कुमार, आलोक कुमार, सतीश कुमार, पिंटू ,अरुण कुमार विश्वकर्मा, राजूकुमार, धनंजय अग्रवाल, केतन कुमार मल्होत्रा, अंकित कुमार, कुंदन कुमार, सुनील कुमार कुशवाहा, मोहम्मद रजा, अमित कुमार कश्यप, मुकेश अग्रवाल, दिलीप कुमार शर्मा आदि ने अपने विचार रखे. गोपनीयता बनाये रखने के लिए दिये सुझाव दुकानों में सेवाओं की पारदर्शिता, रिपेयरिंग कार्य के लिए जॉब कार्ड/रसीद देने व ग्राहकों के डाटा (फोटो, वीडियो, मैसेज, चैट या कॉन्टैक्ट नंबर) की गोपनीयता बनाये रखने जैसे नैतिक विषयों पर सकारात्मक सुझाव साझा किये गये, ताकि उपभोक्ताओं का विश्वास और सुविधा दोनों बढ़ सके. दुकानों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश एसडीएम ने मोबाइल दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने व आवश्यक अवधि तक फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. साथ ही सिम कार्ड से संबंधित केवाइसी प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया. खोये व चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने में सीइआइआर सहायक अनुमंडल पदाधिकारी ने केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीइआइआर) प्रणाली के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह प्रणाली खोये व चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने में सहायक है. उन्होंने कहा कि दुकानदारों व उपभोक्ताओं दोनों को इसके उपयोग के प्रति जागरूक होना जरूरी है. इ-वेस्ट को सुरक्षित रखेंएसडीएम ने इलेक्ट्रॉनिक कचरा (इ-वेस्ट) प्रबंधन के संदर्भ कहा कि खराब बैटरी, चार्जर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को अलग से सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इ-वेस्ट के लिए पृथक बॉक्स व रजिस्टर का उपयोग किया जाये और अधिकृत रीसाइक्लर के माध्यम से समय-समय पर उसका निस्तारण किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >