धुरकी. पेयजल की समस्या से निपटने के लिए धुरकी बीडीओ बिमल कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक की. प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रखंड के सभी मुखिया पंचायत सचिव व प्रखंड कर्मी उपस्थित थे. बीडीओ ने बताया कि किसी भी गांव में कोई भी चापाकल, जल मीनार यदि खराब है और लोगों को पानी की समस्या हो रही है, तो ग्रामीण भी इसकी सूचना पंचायत के प्रतिनिधि व प्रखंड कार्यालय में दे सकते हैं. समाधान त्वरित रूप से किया जायेगा. उन्होंने बताया कि हम लोग पेयजल स्वच्छता विभाग एवं पंचायत स्तर पर खराब पड़े चापाकल व जल मीनार की सूची तैयार कर रहे हैं. जिसके बाद उसे दुरुस्त करने का काम किया जायेगा. बैठक के दौरान बीडीओ ने प्रखंड में चल रही विकास योजना की भी समीक्षा की. बैठक में प्रखंड के सभी मुखिया पंचायत सचिव एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे.
खराब चापाकल व जलमीनार की सूचना दें, त्वरित समाधान होगा
खराब चापाकल व जलमीनार की सूचना दें, त्वरित समाधान होगा
