केंद्र की जनविरोधी नीतियों से लगातार बढ़ रही महंगाई: मिथिलेश ठाकुर

केंद्र की जनविरोधी नीतियों से लगातार बढ़ रही महंगाई: मिथिलेश ठाकुर

केंद्र की नीतियों के खिलाफ गढ़वा में झामुमो का महाधरना प्रतिनिधि, गढ़वा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी व महंगाई के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की गढ़वा जिला इकाई की ओर से समाहरणालय के पास महाधरना दिया. धरना में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई को आम जनता पर आर्थिक बोझ बताया. धरना के बाद झामुमो के केंद्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र डीडीसी पशुपति नाथ मिश्रा को सौंपा. इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है. आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये गये और अब पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने की भी तैयारी है. मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द गैस की बढ़ी कीमतें वापस ले और महंगाई पर नियंत्रण करे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया जा रहा है, लेकिन आगे झामुमो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज करेंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष शंभू राम, सचिव शरीफ अंसारी, जवाहर पासवान, मेदिनी खान, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, शांति देवी, नितेश सिंह, चंदन जायसवाल, राज किशोर यादव, मुक्तेश्वर पांडेय, फरीद खान, रौशन पाठक, संजय सिंह छोटू, रेखा चैबे, दीपमाला, कामता प्रसाद, फुजैल अहमद, कामेश्वर चैधरी, अरविन्द यादव, आशिष अग्रवाल, संतोष केशरी, अर्चना प्रकाश, रेखा पाठक, आराधना सिंह, अनामिका सिंह, संजय कांस्यकार, सुजीत चंद्रवंशी, साबिर अंसारी, हरीओम यादव, रामनाथ पांडेय आदि उपस्थित थे. जनता के भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे विधायक सत्येंद्रनाथ मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अभद्र व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग भाजपा की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है. इसका जवाब आने वाले समय में जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >