निबंधन व्यवस्था दुरुस्त कर राजस्व बढ़ायें : आयुक्त

प्रमंडलीय आयुक्त ने किया जिला निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिये कई निर्देश

प्रमंडलीय आयुक्त ने किया जिला निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिये कई निर्देश

प्रतिनिधि, गढ़वा प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गुरुवार को गढ़वा के जिला निबंधन (रजिस्ट्री) कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, राजस्व संग्रहण और आम जनता को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की. आयुक्त ने कहा कि निबंधन कार्यालय सरकार के राजस्व का प्रमुख स्रोत है, जिस कारण राजस्व क्षति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया. आयुक्त ने डीड रजिस्ट्री और शुल्क संग्रह की प्रक्रिया को बारीकी से देखा. उन्होंने निर्देश दिया कि निबंधन के लिए आने वाले दस्तावेजों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर करें, रिकॉर्ड रूम की स्थिति सुधारें और दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन कर उन्हें सुरक्षित तरीके से संधारित करें. उन्होंने ऑनलाइन इंट्री की प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया. इससे पूर्व, आयुक्त के गढ़वा पहुंचने पर स्थानीय सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मौके पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम एवं नजारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया. इसके बाद आयुक्त ने अनुमंडल कार्यालय का भी भ्रमण किया, जहां एसडीएम संजय कुमार उनके साथ मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान अवर निबंधन पदाधिकारी रविश राज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.

कार्यालय परिसर में दलालों की इंट्री पर लगायें रोक

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को कार्यालय परिसर में दलालों की आवाजाही पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये. आयुक्त ने निर्देश दिया कि संपत्ति का निबंधन उसके वास्तविक बाजार मूल्य के आधार पर हो, ताकि स्टांप शुल्क की सही वसूली हो सके. इस दौरान आयुक्त को अवगत कराया गया कि वर्तमान में कार्यालय पुराने भवन में चल रहा है, जिसे जल्द ही सर्वसुविधायुक्त नयेभवन में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

कोट

अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनता को पारदर्शी और सरल सेवाएं मिलें. अधिकारी लंबित मामलों को बोझ न बनने दें और अभिलेखों को हमेशा अद्यतन रखें.

कुमुद सहाय, प्रमंडलीय आयुक्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >