तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पोल में मारी टक्कर, तीन घायल

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पोल में मारी टक्कर, तीन घायल

मझिआंव. मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ स्थित बकोईया गांव में सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल उखड़कर गिर गया जबकि स्कार्पियो बंधी हुई दो बाछियों (गाय के बच्चे) पर पलट गयी. इससे उसमें सवार वाहन मालिक सह चालक सहित दो बच्चे घायल हो गये. घायलों की पहचान पलामू जिला के सतबरवा गांव निवासी मुन्ना साव के पुत्र निरंजन साव एवं उनके दो पोते के रूप में हुई है. इधर घटना की सूचना पाते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के निर्देश पर एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया. यहां उपस्थित चिकित्सक ने प्राइमरी उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार घायल निरंजन साव मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव में अपने ससुराल आये थे. इसके बाद रविवार की सुबह बरडीहा थाना क्षेत्र के सरसतिया गांव में अपनी मौसी सास के घर से मुलाकात कर पुनः ससुराल दलेली गांव जा रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार के कारण बकोइया में स्कार्पियो सवार ने पोल में धक्का मार दिया. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो से दबी हुई दोनों बछिया को ग्रामीणों ने तत्काल निकाला. उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >