मझिआंव. बरडीहा बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने इलाज के अभाव में परेशानी झेल रही एक महिला के परिजन को आवश्यक मदद का भरोसा दिया. बताया गया कि सुबह भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति ने बीडीओ को रोककर अपनी पत्नी की बीमारी और लंबे समय से बिस्तर पर होने की जानकारी दी.
महिला की स्थिति की ली जानकारी
बीडीओ ने महिला की स्थिति की जानकारी लेने के बाद परिजन को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची ले जाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि इलाज के लिए आवश्यक प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा.
ये भी पढ़ें: Garhwa News : बरसाती नाले में नहाने गया था आठ वर्षीय बच्चा, डूबने से गयी जान
रिम्स में प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन
बीडीओ ने कहा कि रिम्स में संपर्क, पत्राचार अथवा अन्य जरूरी प्रशासनिक सहायता की जरूरत होने पर प्रखंड प्रशासन सहयोग करेगा. उन्होंने परिजन से महिला के इलाज में देरी नहीं करने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आगे की कार्रवाई करने को कहा.
ये भी पढ़ें: Garhwa News: हर दिन करीब 6 लोगों को डस रहा सांप, गढ़वा में 78 दिन में 435 सर्पदंश के मामले
