नगर उंटारी अस्पताल में 15 दिनों में होगा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : सिविल सर्जन

नगर उंटारी अस्पताल में 15 दिनों में होगा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : सिविल सर्जन

प्रतिनिधि, गढ़वा सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने बुधवार को उपायुक्त के निर्देश पर नगर उंटारी अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था को संतोषजनक पाया. इस अवसर पर डॉ केनेडी ने अस्पताल प्रबंधन को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा मिल सके. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लिया और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल प्रभारी को निर्देश दिया कि नगर उटारी अस्पताल में छोटे एवं बड़े सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा अगले 15 दिनों के भीतर सुचारू रूप से शुरू की जाये. डॉ केनेडी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित आयुष्मान डिजिटल योजना के तहत कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है. जल्द ही अस्पताल में पेपरलेस इलाज की सुविधा शुरू होगी. इसके लिए मरीजों का आभा कार्ड बनाना अनिवार्य होगा. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अधिक से अधिक लोगों के आभा कार्ड बनाकर डिजिटल स्वास्थ्य सेवा से जोड़ने का निर्देश दिया. सिविल सर्जन ने ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण भी किया और वहां जांच सुविधाओं को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल जांच सुविधा मिलना अत्यंत आवश्यक है. इसलिए ट्रॉमा सेंटर को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा. डॉ केनेडी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य ग्रामीण और अनुमंडल स्तर के अस्पतालों को मजबूत बनाना है, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उनके क्षेत्र में ही मिल सके. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले 15 दिनों में नगर उटारी अस्पताल में पहले से बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने लगेंगी. दंत चिकित्सक की सेवा करायी जायेगी उपलब्ध निरीक्षण के दौरान उन्होंने दंत चिकित्सक की कमी को गंभीरता से लिया. उन्होंने कहा कि फिलहाल दांत के डॉक्टर की कमी है, लेकिन मरीजों की सुविधा के लिए सप्ताह में तीन दिन दंत चिकित्सक की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा आंख के चिकित्सक की कमी को देखते हुए नेत्र चिकित्सक के सहायक की नियुक्ति करने का निर्देश दिया गया, ताकि आंख संबंधी प्राथमिक जांच और उपचार अस्पताल में ही संभव हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >