गढ़वा : एक महीने में उखड़ने लगी नौ करोड़ की सड़क का गार्डवाल का प्लास्टर

ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक के मुंशी की ओर से निर्माण कार्य का विरोध करने पर झूठे केस में फसाने की धमकी दी जाती है.

मुकेश तिवारी, रमकंडा:

रमकंडा प्रखंड के कुशवार गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नौ करोड़ की लागत से बननेवाले गोबरदाहा से होमिया तक की सड़क में बनाये गये गार्डवाल का प्लास्टर एक महीने में उखड़ने लगा. ऐसे में एक महीने में ही प्लास्टर के उखड़ने से निर्माण कार्य में अनियमितता की पोल खुलने लगी. शुरुआत से निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का विरोध के बावजूद सुधार नहीं होता देख शुक्रवार को कुशवार गांव के ग्रामीणों ने इस योजना में 2.5 किमी बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण को रोक दिया. निर्माण कार्य रोके जाने की सूचना पर पहुंचे जेई के असिस्टेंट ने ग्रामीणों से बात की. लेकिन गुणवत्ता में सुधार का आश्वासन नहीं मिला.

ऐसे में ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नही होगा. तब तक पीसीसी की ढलाई नहीं होने दी जायेगी. घटिया निर्माण कार्य पर रोक लगाने पहुंचे स्थानीय ग्रामीण सुनील साव, नन्दा साव, मंथन सिंह, जयराम सिंह, बिनोद सिंह, विशेष सिंह, मंसूर मंसूरी, जावेद मंसूरी, जेठू सिंह, प्रदीप लोहरा, कुलदीप लोहरा, पचू सिंह आदि ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में पिछले एक महीने से कनीय अभियंता प्रेमतोष कुमार के गायब रहने से घटिया बालू व मिनी प्लांट के सीमेंट से सड़क का गार्डवाल बनाया गया. जिसका प्लास्टर एक महीने में ही उखड़ने लगा है. अगर इसी तरह घटिया सामग्री से पीसीसी की ढलाई हो जाने से जल्द ही सड़क टूट जायेगी.

ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक के मुंशी की ओर से निर्माण कार्य का विरोध करने पर झूठे केस में फसाने की धमकी दी जाती है. वहीं घटिया निर्माण कार्य के विषय में जानकारी देने वाले मजदूर व राजमिस्त्री को निर्माण कार्य से बाहर निकाल दिया जाता है. ताकि अनियमितता के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिल सके. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में बगैर आरसीसी के ही ह्यूम पाइप लगा दिया गया. वहीं प्राक्कलन के विपरीत पीसीसी सड़क की ढलाई किये जाने की तैयारी संवेदक की ओर से की गयी है.

निर्माण कार्य से गायब रहते हैं कनीय अभियंता

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य से जुड़े कनीय अभियंता प्रेमतोष कुमार निर्माण स्थल पर नही पहुंचते हैं. जेइ के असिस्टेंट निर्माण स्थल पर कभी कभार पहुंचते हैं. ऐसे में घटिया सामग्री से हो रहे निर्माण कार्य का विरोध करने पर ग्रामीणों की बात को अनसुना कर दिया जाता है. वहीं मानक के अनुरूप कार्य होने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया जाता है. वहीं अब तक इसमें सुधार नहीं किया गया है.

संवेदक ने विद्यालय भवन के कमरे में किया कब्जा

इस सड़क निर्माण कार्य के संवेदक ने प्राथमिक विद्यालय नावापारा के भवन को कब्जे में ले रखा है. पिछले एक महीने से संवेदक ने उक्त विद्यालय भवन की एक कमरे में सीमेंट की बोरिया, डीजल, पेट्रोल की डब्बे रखकर पिछले डेढ़ महीने से उक्त भवन के कमरे को कब्जा किया हुआ है. वहीं विद्यालय के बच्चे कमरे के अभाव में कमरे के बाहर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे. यद्यपि पिछले कुछ दिनों से विद्यालय में छुट्टी है. इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि प्रधान शिक्षा मित्र छोटू कोरवा ने उन्हें इसकी जानकारी दिये बगैर ही विद्यालय भवन का चाभी संवेदक को सौंप दिया है. वहीं संवेदक की ओर से इसका उपयोग किया जा रहा है. वहीं बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई. वहीं भवन के कमरे में सीमेंट रखने के कारण कमरा पूरी तरह से गंदा हो गया है. इसके अलावा पढ़ाई के लिये बनाया गया ब्लैक बोर्ड भी खराब हो गया है.

झूठ बोल रहे हैं ग्रामीण, गुणवत्ता पूर्ण हो रहा निर्माण कार्य: ईई

इस संबंध में पूछे जाने पर पीएमजीएसवाई के कार्यपालक अभियंता धर्मेन्द्र सिंह ने कहा की दो दिन पहले स्वयं से उक्त निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया है. गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है. वहां के ग्रामीण झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का आरोप गलत है. कनीय अभियंता की उपस्थिति में निर्माण कार्य हो रहा है.

रमकंडा : मिट्टी युक्त काला बालू से हो रही सड़क की ढलाई

इधर रमकंडा प्रखंड के हरहे पंचायत के अधीन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4.75 करोड़ की लागत से बनने वाले कसमार से कुट्टी तक कि सड़क निर्माण में मिट्टी युक्त काला बालू से पीसीसी सड़क की ढलाई की जा रही है. वहीं निर्माण स्थल से कनीय अभियंता गायब मिले. शुक्रवार को उक्त योजना में कुट्टी गांव में पीसीसी सड़क की ढलाई हो रही थी. ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क में बालू की गुणवत्ता में सुधार को लेकर कार्यपालक अभियंता से भी कई बार शिकायत की गयी, लेकिन सुधार नहीं हुआ. वहीं कभी कभार कनीय अभियंता के असिस्टेंट पहुंचते हैं. लेकिन बालू की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

नगर निकाय चुनाव में नहीं चला विधानसभा का गणितगढ़वा नगर परिषद चुनाव में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस व राजद को उम्मीद से कम मिले मत- अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने चौंकाया- पिछले मत प्रतिशत को बरकरार नहीं रख सके बड़े दलपीयूष तिवारी, गढ़वागढ़वा नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों और उनके जीत-हार के समीकरणों की चर्चा शहर के नुक्कड़ों और चौक-चौराहों पर तेज हो गयी है. बिना किसी दल और बड़े नेताओं के समर्थन के दौलत सोनी की अध्यक्ष पद पर जीत ने सभी को चौंका दिया है. इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाजपा जैसे बड़े दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. लेकिन परिणामों ने इन दलों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. करीब 15 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में इन दलों को जो मत मिले थे, उन्हें वे अपने समर्थित प्रत्याशियों के माध्यम से बरकरार नहीं रख सके. सबसे खराब स्थिति भाजपा की रही है. विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा शहर के 33 बूथों में से 30 बूथों पर पहले स्थान पर रही थी. शहरी क्षेत्र से पार्टी को 15 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे. इसके विपरीत नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल को मात्र 2582 मत मिले. यदि भाजपा के बागी प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय को मिले 2701 मत भी जोड़ दिये जाएं, तो कुल आंकड़ा लगभग 5300 तक ही पहुंचता है. यह संख्या विधानसभा चुनाव में मिले मतों की तुलना में काफी कम है.पिछले निकाय चुनाव के मत भी नहीं बचा सकी भाजपावर्ष 2018 के नगर निकाय चुनाव में अलखनाथ पांडेय की पत्नी मीरा पांडेय ने भाजपा के टिकट पर उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. उन्हें 6899 मत मिले थे. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले विनोद जायसवाल (2026 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पति) को 3810 मत प्राप्त हुए थे. वर्तमान चुनाव में ये दोनों ही परिवार अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके. न तो विधानसभा चुनाव में मिले मतों को बरकरार रख पाये और न ही पिछले निकाय चुनाव के आंकड़े तक पहुंच सके.झामुमो और कांग्रेस का गठजोड़ भी नहीं दिला सका जीतगढ़वा नगर परिषद चुनाव में झामुमो ने संतोष केसरी को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस ने भी उन्हें समर्थन दिया. दो बड़े दलों के समर्थन के बावजूद संतोष केसरी को मात्र 3790 मत प्राप्त हुए. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में महिला आरक्षित सीट होने के कारण संतोष केसरी की पत्नी पिंकी केसरी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थीं. तब उन्हें 6411 मत मिले थे और वे भाजपा प्रत्याशी थीं. उसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमर सफदर को केवल 420 मत प्राप्त हुए थे. दोनों दलों को उम्मीद थी कि संयुक्त रूप से वे करीब सात हजार मत प्राप्त कर संतोष केसरी को जीत दिला देंगे. लेकिन यह रणनीति सफल नहीं हो सकी.54 मतों से हारने वाली अनिता दत्ता को इस बार केवल 215 मतवर्ष 2018 के नगर परिषद चुनाव में झामुमो की प्रत्याशी अनिता दत्ता को 6357 मत मिले थे. वे मात्र 54 मतों के अंतर से पिंकी केसरी से हार गयी थीं. इस बार अनिता दत्ता को किसी दल का समर्थन नहीं मिला और वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं. लेकिन उन्हें केवल 215 मतों से ही संतोष करना पड़ा.राजद भी पिछला प्रदर्शन दोहराने में विफलनगर परिषद चुनाव 2026 में राजद ने विकास माली को समर्थन दिया. विकास माली को 1222 मत प्राप्त हुए. जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में राजद समर्थित प्रत्याशी मनिका नारायण को 5117 मत मिले थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजद प्रत्याशी मो शमीम को 2018 में 3728 मत प्राप्त हुए थे. कुल मिलाकर नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने दलों की बजाय प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी. बड़े दलों की रणनीति और पुराने मत प्रतिशत इस चुनाव में कारगर साबित नहीं हुए.

जमीन विवाद में हुई थी विक्रेता की हत्या, तीन शूटर गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

फर्जी दस्तावेज पर बनवाये गये प्रमाण पत्र रद्द

यह भी पढ़ें >