गढ़वा: केतार के दो स्कूलों में कागजी पेंच में फंसे छात्र - छाताकुंड में TC के लिए दो प्रभारियों में झड़प

केतार के दो सरकारी स्कूलों में पूर्व प्रभारियों द्वारा चार्ज न सौंपने से छात्रों के जरूरी दस्तावेज अटके, स्कूल में मचा हंगामा, शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग.

केतार (गढ़वा). प्रखंड के दो सरकारी विद्यालयों में पूर्व प्रभारियों द्वारा पूर्ण प्रभार नहीं सौंपे जाने से जरूरी अभिलेख और छात्रों से जुड़े कागजात नहीं मिल रहे हैं. इससे छात्रों, अभिभावकों और नये प्रभारी प्रधानाध्यापकों को परेशानी हो रही है. मामला स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय छाताकुंड और मध्य विद्यालय ताली का है.

पूर्व और वर्तमान प्रधानाध्यापक के बीच नोकझोंक

स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय छाताकुंड में शुक्रवार को एक छात्र को मूल प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार और वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार सिंह के बीच नोकझोंक हो गयी. मामला बढ़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा. सूचना पर बीपीएम सुदीप कुमार श्रीवास्तव, सीआरपी रमेश कुमार और सीआरपी श्याम किशोर सिंह विद्यालय पहुंचे और मामले की जांच की. संबंधित विभागीय कार्य देखने वाले प्रधानाध्यापक के अनुपस्थित रहने के कारण मामले का समाधान नहीं हो सका.

ये भी पढ़ें: पुलिस वाले के घर में ही चोरी! इंस्पेक्टर के पैतृक आवास से लाखों के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

प्रभारी प्रधानाध्यापक के पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल

वहीं, मध्य विद्यालय ताली में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जाने के बाद अलमारी की चाबी नहीं मिलने से करीब एक माह से महत्वपूर्ण अभिलेख बंद हैं. नामांकन पंजी, स्थानांतरण प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी कागजात नहीं मिल पा रहे हैं. वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज दास ने बताया कि इस संबंध में जिला शिक्षा विभाग को पत्राचार किया गया है. अभिभावकों और छात्रों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >