Garhwa News: सरकारी जमीन पर दुकानें बन रहीं, अधिकारी इसी रास्ते से गुजरते हैं फिर भी नहीं दिख रहा अतिक्रमण

रंका बाजार में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर अतिरिक्त दुकानें बनाई जा रही हैं. यह अतिक्रमण NH-343 पर जाम का कारण बन सकता है. स्थानीय अधिकारी इस पर संज्ञान लेने में निष्क्रिय नजर आ रहे हैं.

रंका. रंका बाजार मेन रोड में सरकारी भूमि का अतिक्रमण कर दुकानदारों द्वारा अतिरिक्त दुकानें बनायी जा रही हैं. जबकि दुकानदारों को वहां पहले ही बाजार समिति द्वारा दुकान बनाकर आवंटित किया गया है. मेन रोड में एनएच किनारे करीब 30 वर्षों से बाजार समिति गढ़वा द्वारा दुकान बनाकर दुकानदारों को आवंटित की गयी है. इन दुकानों में होटल, फल दुकान, पान दुकान, किराना दुकान सहित अन्य दुकानें संचालित हैं. लेकिन अब कई दुकानदार आवंटित दुकान के आगे बढ़ाकर अतिरिक्त दुकान का निर्माण कर रहे हैं.

बिना अनुमति हो रहा अतिरिक्त निर्माण

दुकानदारों ने बताया कि दुकान के आगे अतिरिक्त दुकान बनाने के लिए किसी पदाधिकारी से अनुमति नहीं ली गयी है. इसके बावजूद अतिरिक्त दुकानों का निर्माण किया जा रहा है. इससे एनएच-343 पर जाम की स्थिति बन सकती है.

खपरो रोड में भी बनी रहती है जाम की स्थिति

इसी तरह खपरो रोड में भी दुकानदारों द्वारा बाजार समिति की आवंटित दुकान से बाहर आगे बढ़ाकर दुकान लगायी जाती है. इससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड के अधिकारी इसी मेन रोड से हमेशा गुजरते हैं, लेकिन अवैध निर्माण अधिकारियों को नहीं दिख रहा है.

बाजार समिति ने मापी कर बनायी थीं 10 दुकानें

जिला पणन सचिव राजीव रंजन ने कहा कि बाजार समिति की भूमि की मापी कर एनएच छोड़कर मेन रोड में 10 दुकानें बनायी गयी हैं. दुकान बनाकर वहां स्थानीय लोगों को दुकान आवंटित कर दिया गया है. बाजार समिति की दुकानों के आगे एनएच की सरकारी भूमि है.

ये भी पढ़ें: Chatra: रक्तदान से बच सकती है किसी की जान, चतरा में युवाओं ने दिया सेवा का संदेश

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण गैरकानूनी : सीओ

सीओ शिवपूजन तिवारी ने कहा कि सरकारी भूमि पर दुकानें बनाकर अतिक्रमण करना गैरकानूनी कार्य है. जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें: प्रतिमा से वाहनों तक की पूजा, पत्थलगड्डा में ऐसे मनी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >