वन विभाग के अधिवक्ता नियुक्त हुए जीके सिन्हा

वन विभाग के अधिवक्ता नियुक्त हुए जीके सिन्हा

गढ़वा. गढ़वा के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जीके सिन्हा (बुल्लू बाबू) को सिविल व आपराधिक मामलों में वन विभाग नॉर्थ डिवीजन गढ़वा के अधिवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उनकी नियुक्ति पर अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी है. जीके सिन्हा लंबे समय से न्यायिक क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देते आ रहे हैं. उन्होंने अपने अनुभव, गहन विधिक ज्ञान, ईमानदार कार्यशैली एवं न्याय के प्रति समर्पण के बल पर समाज में एक अलग पहचान स्थापित की है. उनकी कार्यकुशलता और निष्पक्ष सोच के कारण वे अधिवक्ता जगत में विशेष सम्मान रखते हैं. वन विभाग, नॉर्थ डिवीजन गढ़वा के अधिवक्ता के रूप में उनकी नियुक्ति को न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि माना जा रहा है, बल्कि यह पूरे गढ़वा जिले के लिए गर्व की बात है. उन्हें बधाई देनेवालों में अधिवक्ता सौरभ धर दूबे, प्रेम नारायण सिंह, शिव बाबू, विनोद पाल, अनुराग चंदेल, रामध्यान पाल, अंकुर पाल सहित कई लोगों का नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >