मझिआंव. प्रखंड के ग्राम मिसरबिगहा के वार्ड नंबर छह और नौ में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गयी, जिसमें वित्तीय समावेशन स्कीम और वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी गयी. सीएफएल के कोऑर्डिनेटर गुरूदेव विश्वकर्मा ने शिविर में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंकिंग सुविधा, वयस्कों के लिए बैंक खाता खोलना, सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इसके अलावा अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, केवाईसी, सीकेवाइसी और री-केवाईसी की भी जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती क्षेत्र के परिवारों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना और उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है. विश्वकर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि इन योजनाओं का लाभ लेकर वे अपने भविष्य और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि बैंक से लिए गए ऋण की समय पर वापसी भी जरूरी है और इसके लिए सभी को सही जानकारी रखनी चाहिए. प्रशिक्षिका अंजू कुमारी ने सभी खाताधारकों से अपील की कि वे बीमा करवा लें, क्योंकि बीमा होने से उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिलती है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलावती देवी, युगेश्वर प्रजापति, अवधेश प्रजापति, प्रमिला देवी, शोभा देवी और सीमा देवी उपस्थित थे.
ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन व बीमा योजनाओं की जानकारी दी
ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन व बीमा योजनाओं की जानकारी दी
