गढ़वा के आमिर रियाज एशिया कप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

गढ़वा के आमिर रियाज एशिया कप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

एशिया कप साइकिलिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे आमिर प्रतिनिधि, गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय के चेचरिया निवासी मोहम्मद आमिर रियाज 29 से 31 जनवरी तक चेन्नई में आयोजित एशिया कप साइकिलिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. आमिर रियाज, नूरजहां खातून व रियाजुद्दीन के पुत्र हैं और वे महागुरु अवार्ड से सम्मानित बॉक्सिंग के एनआइएस प्रशिक्षक राम प्रवेश तिवारी के शिष्य हैं. आमिर रियाज की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है. रियाज की इस उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ के संरक्षक मोहम्मद मुमताज राही, अध्यक्ष शिव शंकर पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष हरिंद पांडे, वरीय उपाध्यक्ष लव कुमार दुबे, सचिव राम प्रवेश तिवारी तथा भारत सेवा रत्न से सम्मानित कोषाध्यक्ष नितिन तिवारी ने उन्हें बधाई दी है. इसके साथ ही बॉक्सर अनन्या कुमारी, आराध्या कुमारी, गौतम तिवारी, चंद्रशेखर कुमार, ऋषि बाबू, नैतिक बाबू, सौरभ कुमार, शिवम कुमार, प्रतीक दुबे, लक्ष्मी कुमारी, सृष्टि तिवारी, अमीषा उजाला, प्रेमलता कुमारी, अर्पिता कुमारी, आर्य कुमारी, सिंकी कुमारी, नौशाद आलम, अजय बाल्मीकि, पवल किशोर आदि ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >