गढ़वा में वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय राम प्रसाद गुप्ता के निधन पर शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

गढ़वा में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय राम प्रसाद गुप्ता के निधन पर शोकसभा आयोजित कर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

गढ़वा: अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय राम प्रसाद गुप्ता के निधन पर कमलापुरी मोहल्ला स्थित प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद के आवास पर शोकसभा आयोजित की गयी. इसमें प्रादेशिक सभा के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गढ़वा समाज के लोगों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं शक्ति देने की प्रार्थना की. प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने कहा कि जय राम प्रसाद गुप्ता का निधन कमलापुरी वैश्य समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता के लिए समर्पित कर दिया.

उनके निधन से समाज ने एक कर्मठ, प्रतिभाशाली और समर्पित नेतृत्वकर्ता को खो दिया है. उनके कार्यों और योगदान को समाज हमेशा याद रखेगा.महासभा केंद्रीय परिषद के स्थायी सदस्य विनोद कमलापुरी ने कहा कि जय राम प्रसाद गुप्ता समाज के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत थे. समाज के प्रति उनके समर्पण और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनका निधन व्यक्तिगत एवं सामाजिक रूप से बड़ी क्षति है.

शोकसभा में प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कमलापुरी, केंद्रीय परिषद के स्थायी सदस्य विनोद कमलापुरी, प्रादेशिक सभा के जिला अध्यक्ष मनीष कमलापुरी, गढ़वा इकाई के उपाध्यक्ष मनीष कुमार, प्रदेश कार्यकारी सदस्य श्याम कमलापुरी, गिरीश कमलापुरी, नीरज कमलापुरी, रवि कमलापुरी, रौनक कमलापुरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >