गढ़वा : तीसरी राज्य स्तरीय कनिष्ठ एवं उप-कनिष्ठ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा जिले की 18 सदस्यीय बालक-बालिका टीम रविवार को बोकारो के चंदनकियारी के लिए रवाना हुई. प्रतियोगिता का आयोजन 8 और 9 सितंबर को चंदनकियारी स्थित मेगा खेल परिसर में झारखंड एथलेटिक्स संघ और बोकारो एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है.
गढ़वा की टीम प्रशिक्षक विपिन कुमार और दल प्रबंधक विकास कुमार ठाकुर के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी.
इन खिलाड़ियों को टीम में मिली जगह
कनिष्ठ बालक वर्ग में अनुज कुमार, मनीष कुमार, सूरज कुमार, ऋतिक कुमार दीक्षित, लक्की कुमार सिंह और अभिषेक कुमार पाल शामिल हैं. वहीं 20 वर्ष से कम आयु वर्ग में ऋषभ कुमार सिंह, अनिमेष कुमार, प्रदीप कुमार तुरी, अरुण भुईहर और विशाल कुमार पाल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.
कनिष्ठ बालिका वर्ग में अंशु कुमारी और दीपा कुमारी शामिल हैं. वहीं 20 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में मंजीत कुमारी, सुनीता कुमारी, पूनम कुमारी, रुक्मिणी कुमारी और ट्विंकल कुमारी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी.
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
टीम के रवाना होने पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय, सचिव आलोक कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव सुशील तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय कांत, अभिषेक सिंह, रमाशंकर सिंह, सुशील कुमार और ओमप्रकाश गुप्ता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, संरक्षक राकेश पाल, अनीता दत्त, उमेश सहाय, चंद्र बहादुर सिंह और किशोर कुणाल सहित क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह, सत्येंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल, सुनील कुमार और शमशाद अहमद ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.
सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर गढ़वा जिले का नाम रोशन करने की अपील की. यह जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव आलोक कुमार मिश्रा ने दी.
