जब मैदान में उतरे स्कूली खिलाड़ी, दौड़-कूद से लेकर कबड्डी तक दिखा रोमांच

गढ़वा के हरिहरपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देकर छात्रों ने खेल शपथ ली.

हरिहरपुर. स्थानीय राजकीय कृत शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय हरिहरपुर के खेल मैदान में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्ष खेल की शपथ के साथ हुई. विद्यार्थियों के बीच 100 मीटर, 200 मीटर, रिले दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, तीन टांग दौड़, बोरा दौड़, चम्मच-गोली दौड़ एवं कैरम सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करायी गयीं.

इसके अलावा निबंध लेखन, कबड्डी, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ. शिक्षकों ने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है. इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित होती है. कार्यक्रम प्रधानाध्यापक आदित्य गुप्ता एवं किशोर कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >