गढ़वा. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत गढ़वा जिले में नये मतदाताओं को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया जारी है. 6 सितंबर तक जिले की गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा सीट से कुल 9,789 फॉर्म-6 प्राप्त हुये हैं. इनमें गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से 5,167 तथा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 4,622 फॉर्म-6 प्राप्त हुये हैं.
5 सितंबर को गढ़वा में 321, भवनाथपुर में 298 आवेदन
आंकड़ों के अनुसार, गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 321 फॉर्म-6 पांच सितंबर को प्राप्त हुए, जबकि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में इस दिन 298 आवेदन मिले. वहीं गढ़वा विधानसभा में अब तक एक फॉर्म-7 और 21 फॉर्म-8 पांच सितंबर तक प्राप्त हुए हैं. भवनाथपुर में फॉर्म-7 के तहत कोई आवेदन नहीं आया है, जबकि फॉर्म-8 के 25 आवेदन प्राप्त हुए हैं.
15 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दाखिल करने का मौका
एसआइआर के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 5 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक निर्धारित है. इस अवधि में प्राप्त दावे-आपत्तियों का निपटारा 14 अक्तूबर तक किया जायेगा. इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 19 अक्तूबर 2026 को प्रकाशित की जायेगी.
ये भी पढ़ें: गढ़वा में तेज रफ्तार कार ने 9 वर्षीय बच्चे को कुचला, इलाज के दौरान मौत
