भजन-कीर्तन कर लौट रही मंडली का टैंपो ट्रैक्टर से भिड़ा, दो सदस्य गंभीर

गढ़वा के बरडीहा में टैंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में भजन-कीर्तन मंडली के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

गढ़वा. बरडीहा थाना क्षेत्र के कौवा खोह गांव के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में भजन-कीर्तन मंडली के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में कांडी थाना क्षेत्र के भारत पहाड़ी गांव निवासी कामेश्वर रजवार (पिता स्व रामदेव रजवार) व मुन्ना चंद्रवंशी (पिता स्व पच्चू चंद्रवंशी) शामिल हैं.

परिजनों के अनुसार, खरौंधी थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव से 13 सदस्यीय भजन-कीर्तन मंडली टैंपो से कार्यक्रम में गयी थी. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी टैंपो से लौट रहे थे. इसी दौरान कौवा खोह के पास टैंपो चालक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में सीधी टक्कर मार दी.

हादसे में मंडली के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >