गढ़वा में 17वें दिन जारी रहा नदी की सफाई का कार्य

गढ़वा में 17वें दिन जारी रहा नदी की सफाई का कार्य

प्रतिनिधि गढ़वा जनसहभागिता व प्रशासनिक सहयोग से संचालित आपन सरस्वतिया अभियान के तहत बुधवार को लगातार 17वें दिन भी सरस्वतिया नदी की सफाई, डी-सिल्टिंग व पुनर्जीवन का कार्य जारी रहा. गढ़वा व मेराल दोनों क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों एवं प्रशासन के सहयोग से अभियान को आगे बढ़ाया गया. गढ़वा शहर में बुधवार के सफाई एवं डी-सिल्टिंग अभियान के मुख्य प्रायोजक के रूप में श्री वंशीधर नगर के बिड़ला ओपन माइंड स्कूल के निदेशक मनीष कुमार सिंह जुड़े. उन्होंने न केवल अभियान के लिए जेसीबी मशीन उपलब्ध करायी, बल्कि स्वयं भी स्थल पर उपस्थित रहकर कार्यों की निगरानी की और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभायी. अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने स्थानीय समाजसेवियों व अभियान से जुड़े लोगों के साथ सफाई कार्य का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यों की प्रगति का जायजा लिया व अभियान में सहयोग कर रहे लोगों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि आपन सरस्वतिया अभियान समाज और प्रशासन की साझी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बनता जा रहा है.

मेराल में भी जारी रहा अभियान

मेराल क्षेत्र में भी सरस्वतिया नदी की सफाई एवं डी-सिल्टिंग का कार्य जारी रहा. अभियान में रामप्रताप साह भी सहयोगी के रूप में जुड़े और उन्होंने जेसीबी मशीन उपलब्ध कराकर अभियान को गति प्रदान की. अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायियों, शिक्षाविदों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सरस्वतिया नदी के संरक्षण का यह अभियान अब एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है चुका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >