Garhwa News: ‘ऑपरेशन विश्वास’ में 57 गुम-चोरी के मोबाइल बरामद, अब तक 116 मोबाइल असली धारकों को लौटाये

गढ़वा पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत तकनीकी सर्विलांस से 116 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे। साइबर सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान भी जारी।

गढ़वा: तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध और मोबाइल फोन के गुम या चोरी होने की घटनाएं भी बढ़ी हैं. ऐसे मामलों में गढ़वा पुलिस ने तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल कर लोगों को उनके गुम और चोरी हुए मोबाइल वापस दिलाने की पहल की है. पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत तकनीकी सर्विलांस और सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीइआइआर) पोर्टल की मदद से 57 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद किये गये हैं.

पिछले माह बरामद 79 मोबाइल को मिलाकर अब तक 116 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे जा चुके हैं. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों को गुम मोबाइल से संबंधित मामलों में सीइआइआर पोर्टल और दर्ज सनहा के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

पुलिस ने डिजिटल ट्रेसिंग के माध्यम से गढ़वा के अलावा दूसरे जिलों और पड़ोसी राज्यों में इस्तेमाल किये जा रहे मोबाइल फोन का भी पता लगाया. इसके बाद संबंधित मोबाइलों को बरामद कर उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने की कार्रवाई की गयी.

यह भी पढ़ें : मां की डांट से नाराज होकर खाया किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, सदर अस्पताल में भर्ती

ऑनलाइन शिकायत को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान

एसपी ने बताया कि आनेवाले दिनों में आम लोगों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जायेगा. लोगों को बताया जायेगा कि मोबाइल गुम या चोरी होने के बाद तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने से उसकी ट्रेसिंग और बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है.

पुलिस ने नागरिकों से आपात स्थिति में डायल-112 और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना देने की अपील की है. इसके अलावा सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, यौन अपराधों की रोकथाम और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत तकनीक के माध्यम से आम लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और उनकी गुम या चोरी हुई संपत्ति बरामद करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें : मां की डांट से नाराज होकर खाया किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, सदर अस्पताल में भर्ती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >