गढ़वा का यह पोस्ट ऑफिस बना 'कबाड़खाना', चिट्ठी भेजने के लिए दूसरे प्रखंडों की दौड़ लगा रहे ग्रामीण

Garhwa News: गढ़वा के केतार प्रखंड अंतर्गत लोहरगड़ा पंचायत भवन में स्थापित पोस्ट ऑफिस पिछले दो वर्षों से बंद है. पोस्टमास्टर की नियुक्ति न होने से ग्रामीणों को डाक सेवाओं के लिए मीलों दूर जाना पड़ रहा है.

Garhwa News, गढ़वा : गढ़वा के केतार प्रखंड स्थित लोहरगड़ा पंचायत भवन के कमरे में स्थापित पोस्ट ऑफिस पिछले दो वर्षों से बंद पड़ा है. पंचायत भवन के एक कमरे में विभाग द्वारा पत्र पेटिका व आवश्यक उपस्कर रखे गये हैं, लेकिन पोस्ट ऑफिस बंद पड़ा है. इसके कारण सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को डाक से संबंधित कार्यों के लिए दूसरे प्रखंडों की ओर रूख करनना पड़ रहा है.

फाइलों तक ही सिमटी महत्वाकांक्षी योजनाएं

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा संचालित डाक विभाग की महत्वाकांक्षी योजनाएं तमाम कोशिशों के बावजूद फाइलों तक ही सिमट कर रह गयीं हैं. ग्रामीण रामाकांत भारती ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व पंचायत स्तर पर पोस्ट ऑफिस संचालन के लिए पंचायत भवन का एक कमरा उपलब्ध कराया गया था, लेकिन विभाग ने पोस्ट मास्टर की पदस्थापना नहीं की.

Also Read: Garhwa: रंका में अतिक्रमण हटाने का विरोध, आक्रोशित ग्रामिणों ने 1 घंटे NH को किया जाम

ग्रामीणों ने शीघ्र पोस्ट ऑफिस शुरु करने की मांग

इसी कारण यह पोस्ट ऑफिस आज तक चालू नहीं हो सका. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से पोस्ट मास्टर को शीघ्र नियुक्ति कर पोस्ट ऑफिस का नियमित संचालन शुरू कराने की मांग की है.

Also Read: 8 किलोमीटर की पैदल दूरी और हाथ में खाली झोला! लातेहार में राशन की आस में टूटी उम्मीद, डीलर ने फेरा मुंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >