गढ़वा: जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ की माता का गुरुवार को करीब 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी. शुक्रवार को जिला यक्ष्मा केंद्र, गढ़वा में शोकसभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक (यक्ष्मा) डॉ पुरुषेश्वर मिश्रा ने की. इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
साथ ही ईश्वर से मृतात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की गई.शोकसभा में झारखंड यक्ष्मा कर्मचारी संघ के राज्याध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर, विश्वास शर्मा, अरविंद अग्रवाल, अजित कुमार, छोटू पाल सहित जिला यक्ष्मा केंद्र के बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. सभी ने डॉ गोविंद प्रसाद सेठ के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित की.
