जेसीबी की टक्कर से गढ़वा कोर्ट के पेशकार की मौत

जेसीबी की टक्कर से गढ़वा कोर्ट के पेशकार की मौत

गढ़वा. गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र के भिखही मोड़ के समीप शनिवार को जेसीबी एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार विकास रंजन पांडेय (43 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक पलामू जिले के मेदिनीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजवाडीह गांव निवासी रविंद्र पांडेय के पुत्र थे. वह गढ़वा व्यवहार न्यायालय में पेशकार के पद पर कार्यरत थे. मिली जानकारी के अनुसार विकास रंजन पांडेय अपनी बाइक से पलामू से गढ़वा कोर्ट जा रहे थे. इस दौरान गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर भिखही मोड़ के समीप एक जेसीबी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया. इस घटना में विकास गंभीर रूप से घायल हो गये. घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया. वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसकी जानकारी मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के स्वजनों को सौंप दिया है. इधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व जेसीबी जब्त कर ली है. इधर मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा है. गढ़वा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों ने इस घटना को लेकर गहरा शोक जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >