गढ़वा में 12 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पहचान बदलकर पुलिस से बचता रहा

Garhwa News:गढ़वा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां 12 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर छिपता फिर रहा था

चिनिया से महमूद अंसारी की रिपोर्ट 

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के चिनिया थाना पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने कांड संख्या-58/14 के आरोपी संजय मलार उर्फ संजू मलार को उसके गुप्त ठिकाने से धर दबोचा. वह पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सिक्की खूर्द (छोटकी) गांव का निवासी है. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

दहेज प्रताड़ना और दूसरी शादी का मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय मलार के विरुद्ध चिनिया थाने में 8 सितंबर 2014 को भारतीय दंड संहिता की धारा 498(A) (दहेज प्रताड़ना) और 494 (पति या पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था.

पहचान बदलकर पुलिस को देता रहा चकमा

चिनिया थाना प्रभारी विकु कुमार रजक ने बताया कि आरोपी बहुत चालाकी से बार-बार अपनी पहचान और जगह बदलकर करीब 10 साल से ज्यादा समय तक पुलिस से बचता रहा. उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी किया गया था.

यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >