रामायण सीरियल देखकर लौट रही युवती के साथ गैंग रेप

रामायण सीरियल देखकर लौट रही युवती के साथ गैंग रेप

भंडरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है. घटना उस समय हुई, जब युवती अपने गांव में नवरात्र के मौके पर दुर्गा मंडप में चल रहे रामायण सीरियल देख कर अपनी दो सहेलियों के साथ घर लौट रही थी. पीड़िता की सहेलियां अपने-अपने घर चली गयी. जबकि पीड़िता को कुछ दूर आगे जाना था. इस दौरान रास्ते में उसे अकेला पाकर भंडरिया थाना क्षेत्र के गड़िया गांव के चार युवक उसे पकड़ कर बधवार दरबारी टोला स्थित नदी के समीप जंगल में ले गये और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान पीड़िता बेहोश हो गयी. जबकि चारों युवक वहां से भाग गये. पीड़िता के अनुसार जब उसे होश आया, तब उसने अपनी सहेली को मोबाइल फोन पर इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद उसकी सहेली वहां पहुंचकर पीड़िता को साथ लेकर उसके घर ले गयी.

चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी : इस घटना के अगले दिन मंगलवार को पीड़िता ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी. इसके बाद मां के समझाने पर पीड़िता ने भंडरिया थाना पहुंच कर गड़िया गांव निवासी मुकेश राम, रोहित मांझी, कामेश मांझी एवं सोनू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. बुधवार को सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >