गढ़वा में 36 मरीजों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, अब तक 162 लोगों को मिली नई रोशनी

गढ़वा के राधिका नेत्रालय में आयोजित शिविर में 36 मरीजों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया. अस्पताल प्रबंधन ने जरूरतमंदों को निःशुल्क जांच की सुविधा दी है.

गढ़वा : शहर के चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में जिला अंधापन नियंत्रण समिति और राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 36 मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया.

ऑपरेशन से पहले मरीजों की हुई आंखों की विस्तृत जांच

ऑपरेशन से पूर्व सभी मरीजों की आंखों की विस्तृत जांच की गयी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मार्च 2026 से अब तक आयोजित नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविरों में कुल 162 मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया जा चुका है.

अस्पताल संस्थापक ने मरीजों से ली स्वास्थ्य की जानकारी

अस्पताल के संस्थापक सुशील कुमार ने मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने ऑपरेशन के बाद मरीजों को आवश्यक सावधानियों का पालन करने की सलाह दी.

हर दिन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क जांच

अस्पताल की प्रबंध निदेशक पायल गुप्ता ने बताया कि हर दिन राधिका नेत्रालय में मोतियाबिंद के मरीजों की सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक नि:शुल्क जांच की जाती है. उन्होंने जरूरतमंद लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की.

ये भी पढ़ें: बैंक यूनियनों का ऐलान, सितंबर में दो बार देशव्यापी हड़ताल; आज से आंदोलन का आगाज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >