जिले में सड़क हादसों में चार घायल, एक रेफर

जिले में सड़क हादसों में चार घायल, एक रेफर

गढ़वा. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. बाइक के धक्के से बच्चा घायल मेराल थाना क्षेत्र के लिखनिया गांव में गढ़वा थाना क्षेत्र के संग्रहे खुर्द गांव (बुनआडीह टोला) निवासी नवल बिंद का पांच वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार बाइक के धक्के से घायल हो गया. वह अपने नानी घर लिखनिया गया हुआ था. घायल बच्चे को परिजनों ने गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. बाइक अनियंत्रित होने से दो युवक घायल, एक की हालत नाजुक चिनिया थाना क्षेत्र के तहले गांव में गुरुवार को अवतार कोरवा का पुत्र देव कुमार कोरवा व मुंद्रिका कोरबा का पुत्र सुशील कुमार कोरबा एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुम्हार टोली स्थित नहर की ओर शौच करने के लिए गये हुए थे. इसी बीच उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. परिजनों ने दोनों को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां देव कुमार कोरवा की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. …………… मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल गढ़वा. हुर मोड़ के पास गुरुवार को ट्रक के धक्के से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान रंका के बोलिया गांव निवासी प्रिमेश तिवारी के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हाइट सेंटर रेफर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >