स्टेडियम का शिलान्यास करने गये भाजपा नेताओं को रोका, शिलापट्ट तोड़ा

स्टेडियम का शिलान्यास करने गये भाजपा नेताओं को रोका, शिलापट्ट तोड़ा

रमकंडा.

रविवार को रमकंडा प्रखंड के सबाने गांव में स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास करने गये संवेदक के साथ स्थानीय भाजपा नेताओं को ग्रामीणों ने शिलान्यास करने से रोक दिया. वहीं स्टेडियम निर्माण का विरोध करते हुए शिलापट्ट तोड़ दिया. घटना के बाद ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नही माने. जब तक संवेदक व भाजपा नेता वहां से नहीं हटे. तब तक ग्रामीण खेल मैदान में बैठे रहे. मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से 1.8 करोड़ की लागत से सबाने गांव में स्टेडियम निर्माण होना है.

सांसद व विधायक की ओर से आयोजित था कार्यक्रम : रविवार को विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी, सांसद बीडी राम व जीप सदस्य सत्यनारायण यादव की ओर से शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित था. वहीं इसके लिए खेल मैदान में टेंट-पंडाल लगाया गया था. इसकी सूचना मिलने पर पारंपरिक हथियार व लाठी डंडे से लैस सबाने के सैकड़ों ग्रामीण खेल मैदान पहुंचे. उन्होंने वहां मौजूद नेताओं से कार्यक्रम के विषय में जानकारी ली. वहीं शिलान्यास की बात सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये. पहले भाजपा नेताओं को शिलान्यास करने से रोका, फिर शिलापट्ट तोड़ दिया.

ग्रामीणों ने संबंधित जमीन को अपनी बताया : ग्रामीणों ने बताया कि जिस खेल मैदान पर स्टेडियम निर्माण की बात है. वहां कोई खेल मैदान नही है. बल्कि यह उनकी अपनी जमीन है, जिसकी लड़ाई वे लोग लड़ रहे हैं. ऐसे में किसी भी परिस्थिति में यहां स्टेडियम निर्माण नही होने दिया जायेगा. ग्रामीण चड़ा मुंडा, सिंगराय मुंडा, आशिक मुंडा व राहुल मुंडा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग कई बार स्टेडियम निर्माण का विरोध कर चुके हैं. वहीं अंचल कार्यालय में भी इसकी शिकायत की गयी है. इसके बावजूद उनकी मांगों पर विचार नही किया गया. बल्कि स्टेडियम निर्माण की दिशा में काम हो रहा है.

मौजूद लोग : शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान संवेदक के अलावे स्थानीय भाजपा नेताओं में मंडल अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, प्रेमनाथ यादव व राजू प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

दो पर नामजद व 50-55 अज्ञात पर प्राथमिकी के लिए आवेदनइधर घटना के बाद संवेदक मेसर्स पिंडरा इंटर प्राइजेज के संवेदक राजेश प्रसाद ने रमकंडा थाने में दो लोगों पर नामजद व 50-55 अज्ञात महिला पुरुष पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि सबाने गांव के सिंगराय मुंडा, रामा मुंडा व 50-55 अन्य महिला पुरूष ने शिलापट्ट को तोड़ दिया. इसके साथ ही टांगी, भाला, गड़ासा के साथ निर्माण क��र्य को बाधित किया गया. वहीं निर्माण कार्य करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >