रमकंडा. प्रखंड के रक्सी गांव में 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले पैक्स गोदाम के निर्माण का शिलान्यास किया गया. गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के निर्देश पर जिला विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी और रमकंडा विधायक प्रतिनिधि ज्ञान रंजन पांडेय ने पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर गोदाम की आधारशिला रखी.
किसानों को मिलेगा उपज के भंडारण का लाभ
विवेकानंद तिवारी ने कहा कि गोदाम के निर्माण से किसानों को अपनी उपज के भंडारण की सुविधा मिलेगी. इससे फसल कटने के बाद किसानों की तत्काल उपज बेचने की मजबूरी कम होगी और वे उचित समय पर बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगे.
ज्ञान रंजन पांडेय ने कहा कि गोदाम बनने से रक्सी सहित आसपास के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा. इससे पैक्स की सुविधाएं भी मजबूत होंगी और किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने में सहूलियत होगी.
मौके पर शशि शेखर पांडेय, नंदलाल केसरी, मोहन केसरी, अवधेश मालाकार, कामाख्या यादव, मुखलाल भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
