एआइएमआइएम के पूर्व प्रत्याशी ने संगठन पर उठाये सवाल

एआइएमआइएम के पूर्व प्रत्याशी ने संगठन पर उठाये सवाल

प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से दो बार के एआइएमआइएम प्रत्याशी और जिले के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ एमएन खान ने अपने दल की सांगठनिक स्थिति पर सवाल खड़े किये हैं. साथ ही उन्होंने पार्टी छोड़ने के संकेत भी दिये हैं. डॉ खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष से सवाल पूछा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद भी पार्टी ने किसी विधानसभा क्षेत्र में कोई कार्यक्रम क्यों नहीं किया. उन्होंने कहा कि संगठन की लापरवाही के कारण गढ़वा में केवल 2800, रांची में 485, महागामा में 1800 और चतरा में 1500 वोट प्राप्त हुए. बीते चुनाव में आठ विधानसभा सीटों पर एआइएमआइएम ने चुनाव लड़ा, लेकिन राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष का कोई कार्यक्रम नहीं हुआ. प्रदेश कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी सक्रिय नहीं रहे, जिससे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में नाराजगी बढ़ी. डॉ खान ने बताया कि चुनाव के दौरान ओवैसी साहब के न आने के कारण कई कार्यकर्ता झामुमो, सपा और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चले गये. गढ़वा के मतदाता भी बिखर गए और एआइएमआइएम प्रत्याशी को अपेक्षित समर्थन नहीं मिला. उन्होंने कहा कि जिस उत्साह और जोश के साथ प्रत्याशी चुनाव में उतारे गये थे, वह पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने समाप्त कर दिया. डॉ एमएन खान ने यह पोस्ट उर्दू में किया, जिसका हिंदी अनुवाद साझा किया गया है. उन्होंने साल 2019 और 2024 का विधानसभा चुनाव एआइएमआइएम के बैनर तले लड़ा था और अब संगठन की स्थिति पर सोचने को मजबूर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >