कार-बाइक की टक्कर में महिला समेत पांच घायल, एक रेफर

कार-बाइक की टक्कर में महिला समेत पांच घायल, एक रेफर

गढ़वा. गढ़वा शहर से सटे नवनिर्मित बाइपास सड़क में करमडीह मोड़ पर कार एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार सहित पांच लोग घायल हो गये. घायलों में कार सवार गढ़वा थाना क्षेत्र के बघौता गांव निवासी सुरेश साव का पुत्र धर्मेंद्र प्रसाद साव, उनकी पत्नी शकुंतला देवी, पोती दीपांजलि कुमारी तथा बाइक सवार रमना थाना क्षेत्र के रमना बाजार मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रविंद्र राम चंद्रवंशी का पुत्र आकाश चंद्रवंशी एवं उसी मोहल्ले के स्वर्गीय झड़ी यादव का पुत्र गोविंद कुमार यादव शामिल हैं. सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद आकाश कुमार चंद्रवंशी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायल दीपांजली ने बताया कि वह अपने पिता धर्मेंद्र प्रसाद साव एवं दादी शकुंतला देवी के साथ अपने घर से कार पर सवार होकर मेदनीनगर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी. उसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग सामने से आ रहे थे. उन्होंने अतानक अपनी बाइक रोक दी. इसके बाद एकाएक तेज गति से बाइक से सड़क पार करने लगे. इससे कार व बाइक में टक्कर हो गयी. वहीं बाइक सवार आकाश कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि उसकी बहन की शादी होने वाली है. वह अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों को शदी का कार्ड बांटने गोविंद कुमार यादव के साथ निकला था. वापसी में गढ़वा थाना क्षेत्र के कर्मडीह फोर लेन के पास कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया. घटना के बाद फोर लेन पर उपस्थित लोगों ने घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी. इसके बाद एंबुलेंस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को लोगों के सहयोग से उसे उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >