चिनिया (गढ़वा). चिनिया थाना परिसर में गुरुवार को आयोजित थाना दिवस पर अंचल निरीक्षक अनुज कुमार की उपस्थिति में भूमि संबंधी विवादों की सुनवाई की गयी. इस दौरान कुल पांच मामले आये, जिनमें से दोनों पक्षों की आपसी सहमति और कागजातों की जांच के बाद दो मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया. मौके पर मौजूद एएसआइ कासिद हुसैन ने बताया कि थाना दिवस में कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से दो का समाधान कर लिया गया है, जबकि शेष तीन मामलों को अगले थाना दिवस के लिए सुरक्षित रखा गया है. अंचल निरीक्षक अनुज कुमार ने कहा कि जमीन विवादों के त्वरित निष्पादन के लिए थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है. विभाग का प्रयास है कि छोटे-मोटे विवादों को आपसी सुलह और राजस्व अभिलेखों के आधार पर यहीं सुलझा लिया जाये, ताकि ग्रामीणों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर न काटने पड़े. इस मौके पर मुख्य रूप से अंचल निरीक्षक अनुज कुमार, राजस्व कर्मचारी विनय कुमार गुप्ता, एएसआई कासिद हुसैन, एएसआइ संतोष कुमार और एएसआइ ओमप्रकाश कुमार उपस्थित थे. फरियादी पक्ष से रानी चेरी गांव से फारुख मंसूरी, इरफान मंसूरी, अजिम मंसूरी आदि मौजूद थे.
थाना दिवस पर जमीन विवाद के पांच आये, दो निष्पादित
थाना दिवस पर जमीन विवाद के पांच आये, दो निष्पादित
