गुम हुए पांच मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाये

गुम हुए पांच मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाये

प्रतिनिधि, भवनाथपुर भवनाथपुर पुलिस ने थाना प्रभारी रजनी रंजन के नेतृत्व में खोये हुए पांच मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया. यह कार्रवाई प्रभावित लोगों के लिए राहत का कारण बनी और क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और सक्रियता की भी सराहना हुई. चेरावाडीह निवासी बबन सिंह, अरसली उत्तरी निवासी पप्पू प्रजापति, कैलान निवासी लालती देवी, मेरौनी निवासी मनीष ठाकुर और कोनमंडरा निवासी लीलावती कुंवर ने अपने मोबाइल फोन खो जाने की शिकायत थाना में दर्ज करायी थी. थाना प्रभारी ने तकनीकी टीम की सहायता से ईसीआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन ट्रैक कराए और आइएमइआइ नंबर के आधार पर खोजबीन शुरू की. लगातार प्रयासों और तकनीकी विश्लेषण के बाद सभी मोबाइल फोन अलग-अलग स्थानों से बरामद कर मालिकों को सत्यापन के बाद लौटा दिये गये. थाना प्रभारी रजनी रंजन ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल या अन्य कीमती सामान खो जाने पर तुरंत थाना में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर सामान को बरामद किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >