खलिहान में लगी आग, 150 बोझा गेहूं जला

खलिहान में लगी आग, 150 बोझा गेहूं जला

श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पिपरडीह गांव निवासी सुरेन्द्र राम के खलिहान में आग लगने से खलिहान में रखा 150 बोझा (करीब आठ क्विंटल) गेहूं जलकर राख हो गया. सुरेन्द्र राम ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी उन्हें नही है. घटना सुबह लगभग आठ बजे की है. आसपास के लोगों के सहयोग से आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया,लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता, तब तक गेहूं का बोझा जलकर राख हो गया था. इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है. मौके पर अर्जुन कुमार, विकास कुमार, श्रवण राम, मनु राम, गिरिवर पासवान, नरेश राम व रविन्द्र राम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >