वित्त मंत्री ने सुनीं क्षेत्र की समस्याएं, पहल का आश्वसन दिया

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने भंडरिया में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने भंडरिया में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक प्रतिनिधि, भंडरिया झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शुक्रवार को भंडरिया वन विश्रामागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा की. इससे पहले मंत्री ने उग्रवाद प्रभावित बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य वहां पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना था. बैठक में कार्यकर्ताओं ने अंडा महुआ स्थित शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा स्थल पर हर वर्ष 28 मार्च को मनाये जाने वाले शहादत दिवस को राजकीय दर्जा देने और वहां दो दिवसीय मेला आयोजित करने की मांग रखी. मंत्री ने इस पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. भंडरिया के इंदिरा गांधी चौक के सुंदरीकरण की मांग पर उन्होंने जल्द कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया. किसानों द्वारा धान खरीद न होने की समस्या उठाये जाने पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र को 27 मार्च को पत्र भेजकर खरीद की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाने का अनुरोध किया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस संबंध में विभागीय मंत्री से स्वयं बात करेंगे ताकि किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठा सकें. बैठक में कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बीपीओ रविशंकर कुमार की कार्यप्रणाली के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी, जिस पर मंत्री ने जांच कराने का भरोसा दिया. बैठक के बाद मंत्री ने इंदिरा गांधी चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. बैठक में मुख्य रूप से पंकज तिवारी, प्रवीण तिवारी, ईबरार अहमद अंसारी, एहसान अंसारी, शकील अहमद, निर्मल ठाकुर, सत्येंद्र गोस्वामी, रामचंद्र विश्वकर्मा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >