ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग महिला पहुंची न्यायालय

ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग महिला पहुंची न्यायालय

गढ़वा. भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव निवासी रीना कुमारी पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गढ़वा की अदालत में परिवाद पत्र दायर कर न्याय की गुहार लगायी है. परिवाद पत्र संख्या 335/2025 में पीड़िता ने कहा है कि उसका पति हरिओम प्रकाश सहित ससुराल वाले पिता के घर से 20 हजार रुपये लाने का दबाव बनाते रहे हैं. रुपया लाने से इंकार करने पर मारपीट, गाली-गलौज एवं कई तरह से प्रताड़ित करते रहे. पीड़िता ने बताया कि वह शाकाहारी है जबकि सुसराल वाले मांसाहारी हैं. पति व ससुर शराबी हैं. सभी लोग मिलकर उसे प्रताड़ित करते हुए उसके सामने मांस धोते है तथा पकाकर बर्तन धोने के लिए दबाव देते हैं. बर्तन धोने से इनकार करने पर मारपीट करते हैं. अल्ट्रासाउंड कराकर गर्भ में पल रहे दो बच्चे को दवा खिलाकर खराब करा दिया. पीड़िता ने बताया कि उक्त जुल्म के खिलाफ अपने पिता को बुलाकर भवनाथपुर थाना में आवेदन दिया. लेकिन उसके ससुराल वाले को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है. इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई. उलटे केस में सुलह करने के लिए दबाव देते रहे. पीड़िता ने एसपी गढ़वा के पास आवेदन दिया, फिर भी कोई करवाई नहीं हुई, तो थक हारकर पीड़िता ने न्यायालय में पति सहित ससुराल के छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >