बेटी से झगड़े के बाद पिता ने की आत्महत्या

बेटी से झगड़े के बाद पिता ने की आत्महत्या

गढ़वा थाना क्षेत्र के हुर मध्या गांव निवासी जवाहर चौधरी के पुत्र जयप्रकाश चौधरी (45 वर्ष) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश चौधरी काम करने बाहर गया हुआ था. चार दिन पूर्व वह अपना घर लौटा था. रविवार की रात खाना बनाने को लेकर उसने बेटी के साथ नोकझोंक हुई थी. इसके बाद वह रात्रि में खाना खाकर सो गया. सुबह वह घर से बाहर जाकर जहर खाकर वापस घर आ गया. घर आने के बाद उल्टी करना शुरू कर दिया. परिजनों के पूछताछ करने पर बताया कि उसने जहर खा लिया है. इसके बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर उसके शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >