केतार में दो फरवरी को लगेगा किसान मेला, किसानों को मिलेगा सम्मान और नयी तकनीक की जानकारी

प्रखंड में दो फरवरी को लोहिया समता उच्च विद्यालय परिसर में भव्य किसान मेला का आयोजन किया जायेगा

केतार. प्रखंड में दो फरवरी को लोहिया समता उच्च विद्यालय परिसर में भव्य किसान मेला का आयोजन किया जायेगा. बीटीएम राकेश कुमार ने बताया कि इस किसान मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ना और उन्हें बेहतर उत्पादन के लिये प्रोत्साहित करना है. बीटीएम राकेश कुमार ने कहा कि किसान मेला में बेहतरीन उपज करने वाले किसानों को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा. साथ ही अधिक फल देने वाले पौधों और उन्नत खेती करने वाले किसानों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया जायेगा. उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार के उन्नत बीज, पौधे, फलदार वृक्ष, जैविक खेती से जुड़ी जानकारी और कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया जायेगा. किसान मेला के दौरान कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को नई खेती पद्धतियों, फसल रोग प्रबंधन, मिट्टी जांच, सिंचाई के आधुनिक तरीकों और सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. इससे किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन करने में मदद मिलेगी. बीटीएम राकेश कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों से अपील की है. कहा कि यह मेला किसानों के लिए ज्ञान और सम्मान दोनों का अवसर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >