ऑफिस से गायब मिले कार्यपालक पदाधिकारी, डीसी ने मांगा स्पष्टीकरण

ऑफिस से गायब मिले कार्यपालक पदाधिकारी, डीसी ने मांगा स्पष्टीकरण

श्री वंशीधरनगर में डीसी ने औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के निर्देश प्रतिनिधि, गढ़वा उपायुक्त अनन्य मित्तल ने गुरुवार को श्री वंशीधरनगर में प्रशासनिक अमले की क्लास लगाई. उन्होंने नगर पंचायत, प्रखंड, अंचल और अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी और व्यवस्था में सुधार के कड़े निर्देश दिये. निरीक्षण की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय से हुई, जहां कार्यपालक पदाधिकारी ऑफिस से अनुपस्थित पाये गये. उपायुक्त ने इसे अनुशासनहीनता माना और संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया. अंचल कार्यालय में म्यूटेशन के लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी मामलों में आम जनता को चक्कर नहीं कटवाएं, लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्दी निपटान करें और राइट टू सर्विस एक्ट का सख्ती से पालन हो ताकि सेवाएं समय पर मिल सकें. अनुमंडल कार्यालय में शौचालय की खराब स्थिति देखकर उपायुक्त ने नगर पंचायत के साथ तालमेल कर सार्वजनिक शौचालय निर्माण का आदेश दिया. उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पारदर्शी और जांच आधारित बनाने के निर्देश भी दिये. उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता को त्वरित सेवा देना है. उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई बनाये रखने और फाइलों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया. निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, बीडीओ रोशन कुमार और अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >