शत प्रतिशत बच्चों नामांकन सुनिश्चित करें

शत प्रतिशत बच्चों नामांकन सुनिश्चित करें

जिला स्तरीय ‘स्कूल रूआर 2026’ कार्यशाला का हुआआयोजन प्रतिनिधि, गढ़वा राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार शनिवार को नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन (टाउन हॉल) में जिला स्तरीय ‘स्कूल रूआर 2026’ (बैक टू स्कूल कैंपेन) कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी कैसर रजा और अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि धीरज प्रकाश ने कहा कि इस अभियान को मिशन मोड में चलाकर पांच से 18 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें. जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे पूरी निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनायें और बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए प्रभावी कदम उठायें. कार्यशाला में बताया गया कि यह कार्यक्रम 30 अप्रैल तक चलेगा. प्रखंड स्तर पर 13 अप्रैल और विद्यालय स्तर पर 15 से 30 अप्रैल तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी. इसमें आंगनबाड़ी के पांच से अधिक उम्र के बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश और कक्षा 1-11 के छात्रों का अगली कक्षा में नामांकन शामिल है. स्कूल से बाहर रहे बच्चों, अप्रवासी और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने पर भी जोर दिया गया. बच्चों की उपस्थिति का सतत अनुश्रवण इ-विद्या वाहिनी पोर्टल पर किया जायेगा. मौके पर एडीपीओ कुलदीप अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार, अविनाश सहाय, नीरज कुमार, पीरामल, संपर्क फाउंडेशन के प्रतिनिधि सहित सभी बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी और एमआईएस समन्वयक मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों और नोडल शिक्षकों द्वारा किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >