पिकअप व बाइक की टक्कर में रोजगार सेवक की मौत

पिकअप व बाइक की टक्कर में रोजगार सेवक की मौत

गढ़वा. एनएच-75 बाइपास सड़क पर गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के समीप बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार पिकअप व बाइक की टक्कर में एक रोजगार सेवक की मौत हो गयी. मृतक गढ़वा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी राम आधार राम का पुत्र कुमार बिजेंद्र (40 वर्ष) बताया गया. मिली जानकारी के अनुसार कुमार बिजेंद्र गढ़वा प्रखंड के दूबे मरहटिया पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत था. वह अपनी दूबे मरहटिया से अपने घर विशुनपुर आ रहा था. इस दौरान कल्याणपुर के समीप यह घटना हो गयी. सामने से आ रहे एक पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इससे घटनास्थल पर ही कुमार बिजेंद्र की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद गढ़वा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >