हर हाल में आवेदकों को पावती दे कर्मी : एसडीएम

हर हाल में आवेदकों को पावती दे कर्मी : एसडीएम

प्रतिनिधि, गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार ने विभिन्न प्रखंडों में आयोजित नागरिक सेवा शिविरों का निरीक्षण शुक्रवार को किया. उन्होंने डंडा, मेराल एवं सदर प्रखंड के शिविरों में पहुंचकर शिवरों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल, शिकायत निवारण व्यवस्था व आवेदनों के संकलन की स्थिति की समीक्षा की. एसडीएम ने बताया कि इस बार शिविरों का मुख्य थीम राइट टू सर्विस है. इस कारण सभी व्यवस्थाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप संचालित करना आवश्यक है. उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक आवेदन के बदले आवेदक को पावती अनिवार्य रूप से दी जाये. पावती की तिथि से ही यह निर्धारित होता है कि संबंधित सेवा देने में विभाग ने कुल कितना समय लिया. एसडीएम संजय कुमार ने मेराल प्रखंड के पूर्वी ओखरगड़ा, सदर प्रखंड के भरटिया तथा डंडा प्रखंड के डंडा पंचायत में आयोजित शिविरों में पहुंचकर मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मियों तथा जनप्रतिनिधियों से आवेदनों की प्रकृति एवं निस्तारण की प्रगति जानी. इस दौरान संबंधित प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, मुखिया, वार्ड सदस्य, अन्य कर्मी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >