हरिहरगंज. थाना क्षेत्र के बेलोदर मोहल्ला स्थित वार्ड 13 में बुधवार की देर रात्रि में शॉर्ट सर्किट से मोहम्मद असलम अंसारी के घर में आग लग गयी. इससे घर में रखे कूलर, फ्रिज, पंखा, कपड़ा, चारपाई सहित 15 हजार नगद सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गयी. इस घटना में करीब दो लाख का नुकसान बताया जाता है. भुक्तभोगी मोहम्मद असलम ने बताया कि जुलाई माह में बेटी की शादी होनी थी. इसे लेकर कपड़ा व इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीददारी कर घर में रखा गया था. वह गरीब परिवार से आते है. इस घटना से परिवार के लोग आहत है. शादी को लेकर परेशानी खड़ा हो गयी है. जानकारी मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार रवि पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया.साथ ही आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.