मझिआंव. थाना क्षेत्र के ग्राम चाका में सोमवार को बिजली के बोर्ड से पंखे का प्लग निकालने के दौरान 8 वर्षीय बच्ची ज्योति कुमारी करंट की चपेट में आकर घायल हो गई. परिजनों के अनुसार बच्ची घर में पंखे का प्लग निकाल रही थी, तभी अचानक तेज बिजली का झटका लगा और वह गिर पड़ी. परिजनों ने तुरंत बिजली बंद कर उसे संभाला और मझिआंव रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर हैं.
मझिआंव में 8 साल की बच्ची को लगा करंट, पंखे का प्लग निकालते समय हादसा

इलाजरत बच्ची. | Prabhat Khabar Network
Copied link
झारखंड के मझिआंव में बिजली का प्लग निकालते समय आठ साल की बच्ची करंट की चपेट में आ गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, स्थिति खतरे से बाहर है।