अध्यक्ष पद के आठ लोगों ने खरीदा नामांकन पर्चा

नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू

नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू प्रतिनिधि गढ़वा नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आठ लोगों ने नामांकन पर्चा खरीदा, जिसमें पूर्व नगर अध्यक्ष अनिता दत्त भी शामिल हैं. जबकि नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया. नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन गुरुवार को पर्चा खरीदने वालों में अनिता दत्त, भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, सुरेंद्र विश्वकर्मा, विकास कुमार माली, कंचन साहू, संतोष केसरी व आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी शामिल हैं. बता दें कि गुरुवार से नामांकन की प्रकिया शुरू की गयी है, जो चार फरवरी तक जारी रहेगी. जबकि पांच फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. वहीं सात फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे और 23 फरवरी को चुनाव होगा. प्रस्तावक के साथ पांच लोग हो सकते हैं नामांकन में शामिल : आरओ निर्वाचन पदाधिकारी अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने बताया कि नामांकन को लेकर गुरुवार को आठ लोगों ने पर्चा खरीदा है. उन्होंने कहा कि पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है. उन्होंने कहा कि नामांकन में प्रत्याशी प्रस्तावक समेत पांच लोग नामांकन करने आ सकते हैं. वहीं नामांकन स्थल से 100 की दूरी पर ही बाकि समर्थक रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >