सड़की में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता बने अध्यक्ष

कांडी के सड़की गांव में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर बैठक हुई, जिसमें शांतिपूर्ण आयोजन के लिए नई पूजा समिति का गठन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारी।

कांडी, गढ़वा : प्रखंड के सड़की गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में सोमवार को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता रामनरेश पांडेय ने की. बैठक में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गयी.

सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन

बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया गया. सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष, सुनील प्रसाद गुप्ता को उपाध्यक्ष, रोशन लाल श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष और अवधेश प्रसाद गुप्ता को उप-कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं अंबिका पाल को प्रधान व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

ग्रामीणों ने पूजा पंडाल, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक निर्णय लिये. समिति के सदस्यों ने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा.

बैठक में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >