श्री बंशीधर नगर. सगमा प्रखंड के पुतुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को मां शारदीय दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर जय बजरंगबली दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक हुई. बैठक में पूजा की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया.
ओमप्रकाश बैठा को अध्यक्ष, धर्मेंद्र चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष, वेदप्रकाश व रविकांत यादव को सचिव तथा विमलेश चंद्रवंशी व शशि यादव को उप सचिव बनाया गया. श्यामबच्चन यादव को कोषाध्यक्ष और पवन यादव को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. रामदेव यादव व नितीश प्रजापति को मंत्री तथा रघुनाथ यादव व राजकुमार यादव को महामंत्री बनाया गया.
बिरेन्द्र यादव, बुल्लू प्रसाद यादव, रामबचन यादव, योगेंद्र कुमार यादव और राहुल कुमार को संरक्षक चुना गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान रात में प्रोजेक्टर के माध्यम से धार्मिक धारावाहिक दिखाये जायेंगे. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
