चिकनपॉक्स की रोकथाम को लेकर दवा वितरण आज

चिकनपॉक्स की रोकथाम को लेकर दवा वितरण आज

गढ़वा. चिकनपॉक्स को रोकने के उद्देश्य से रविवार को गढ़वा में निःशुल्क होम्योपैथिक दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम प्रातः नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक कल्याणपुर स्थित बिरसा मुंडा पार्क परिसर में आयोजित होगा. कार्यक्रम के तहत आम लोगों को चिकनपॉक्स से बचाव के लिए निःशुल्क होम्योपैथिक दवा प्रदान की जायेगी. इस दौरान चिकित्सकीय मार्गदर्शन के साथ दवा वितरण का कार्य किया जायेगा. आयोजन से जुड़ी चिकित्सक डॉ अनामिका कुमारी (होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी) ने बताया कि बदलते मौसम में चिकनपॉक्स के मामले बढ़ने की संभावना रहती है. जिस कारण समय रहते बचाव जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क दवा का लाभ उठायें और अपने परिवार को इस बीमारी से सुरक्षित रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >